सरदारशहर: कृषि उपज मंडी में अनाज के कट्टे ऑटो में डालकर चोरी करने वाले आरोपी को सरदारशहर पुलिस ने ऑटो सहित किया गिरफ्तार
सरदारशहर थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में एएसआई गोरुराम प्रजापत ने कृषि उपज मंडी में अनाज के कट्टे ऑटो में डालकर चोरी कर ले जाने वाले आरोपी वार्ड 5 निवासी 27 वर्षीय किशनलाल पुत्र भेराराम प्रजापत को शुक्रवार शाम 5 बजे कान्हा होटल के पास से ऑटो सहित गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है।