सरदारशहर: नाहरसरा गांव में बिजली कटौती से किसानों में रोष, ठंड में किसान रातभर एसडीएम कार्यालय के आगे धरना देते रहे
सरदारशहर के नाहरसरा गांव के ग्रामीणों ओर किसानों को पिछले 6 दिनों से बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। गांव के 350 घरेलू कनेक्शन और 45 कृषि कनेक्शन प्रभावित हुए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए किसानों ने कई बार एक्सईएन कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन कोई सुनवाई होने पर मजबूर होकर किसनो ने एसडीएम कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है।