सरदारशहर: वार्ड 44 में घर में घुसकर नमाज अदा कर रही महिला के साथ की गई मारपीट, पुलिस थाने में 3 जनों के खिलाफ मामला दर्ज
सरदारशहर के वार्ड 44 में घर में घुसकर नमाजद अदा कर रही महिला के साथ मारपीट करने का मामला रविवार शाम 5 बजे पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वार्ड 44 निवासी मोहम्मद तसलीम पुत्र वली मोहम्मद बिसायती ने रिपोर्ट दी है कि रविवार को दोपहर करीब 2 बजे मौहम्मद आसीफ उर्फ बाबू पुत्र कासम ने मेरे भतीजा के साथ लड़ाई झगड़ा किया और उसे डराया।