खरगोन। बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। गांवशिंदे कॉलोनी और खंडवा रोड सहित कई निचले इलाकों में भारी जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। कुछ स्थानों पर करीब 4 फीट तक पानी भरने से सड़कें जलमग्न हो गईं और कई वाहन पानी में डूबे नजर आए। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।