अजमेर नगर निगम के 80 वार्डों में शुक्रवार को मतदान होगा। सुबह 7 बजे से वोट डाले जाएंगे। कुल 360 प्रत्याशी मैदान में हैं - भाजपा 79, कांग्रेस 77 और 204 निर्दलीय व अन्य दलों के। इसके लिए 413 बूथ बनाए गए हैं।गुरुवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज से पोलिंग पार्टियां EVM लेकर रवाना हुईं। जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु और एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया