शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में पक्का तालाब तक जंफर बांधते समय लाइनमैन पोल से गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत
शहजलपुर निवासी भूपेन्द्र उर्फ भोले पुत्र छोटे लाल शहजलपुर फीडर पर संविदाकर्मी के रूप में तैनात था। बुधवार दोपहर एक बजे को संविदाकर्मी पक्का तालाब तक जंफर बाधंने के लिए पोल पर चढ़ा था। अचानक लाइन में करंट आने से वह वह पोल से नीचे गिर पड़ा। पोल से नीचे गिरने पर संविदाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया।