लखीसराय: नया बाजार परिया पोखर पर विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने किया वृक्षारोपण
लखीसराय। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लखीसराय शहर के नया बाजार स्थित परिया पोखर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 9:45 बजे जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार सहित जिले के कई वरिय पदाधिकारी मौजूद रहे।