पटना ग्रामीण: कदमकुआं निवासी बुजुर्ग महिला से डिजिटल अरेस्ट कर लगभग ₹3.06 करोड़ की ठगी
पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना के थाना अध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कदमकुआं में रहने वाली एक 78 वर्षीय महिला से उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लगभग 3 करोड़ 6 लाख रुपए की ठगी उनके साथ की गई है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिला के पास 5 नवंबर को ही ठगी से संबंधित कॉल आया था।