पटना ग्रामीण: भागलपुर के ट्रैफिक डीएसपी समेत चार पर कदमकुआं थाने में FIR दर्ज
पटना के कदमकुआं थाने में भागलपुर के ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। डीएसपी पर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट करने अपनी रिश्तेदार के नाम मकान लिखवाने का दबाव बनाने का आरोप है। यह केस कोर्ट के आदेश पर 18 नवंबर को दर्ज हुआ है। मामले को लेकर कदम कुआं थाने की पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे जानकारी दी है।