पटना ग्रामीण: पटना डीएम ने जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की, जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए
मंगलवार की शाम 4:00 बजे पटना डीएम चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सिथत सभाकक्ष में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। मीटिंग में डीएम ने फसलों के अवशेष को खेतों में जलाने से होने वाले नुकसान के प्रति किसानों तथा आम जनता के बीच बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।