पटना ग्रामीण: भिखारी ठाकुर पुल के पास से दो अपराधी 365 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार
सचिवालय-1 SDPO डॉक्टर अनु कुमारी ने मंगलवार शाम करीब 4:45 में सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है कि गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर पुल के पास से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी सोमवार रात करीब 9:15 में की गई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 124 पुड़िया यानी कि लगभग 365 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।