पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में किराए के घर में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने दंपति समेत 3 गिरफ्तार
मंगलवार की सुबह 9 बजे गुप्त सूचना के आधार पर गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। किराए के घर में धंधा चल रहा था। इस मामले में दंपति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। दलालों के चंगुल से एक महिला को छुड़ाया गया है। उसके पति ने ही जबरदस्ती इस धंधे में उतारा था।