खलीलाबाद में जीएसटी विभाग ने स्थानीय होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई व्यवसायियों के साथ संवाद किया। व्यापारियों की जीएसटी दर, तकनीकी दिक्कतों व खाद्य वर्गीकरण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। विभाग ने त्वरित समाधान का भरोसा दिया और व्यापारियों को मार्गदर्शन भी दिया।