जमुई: महादेव सिमरिया विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी आयोजित की गई, अभिभावकों को किया गया जागरूक
Jamui, Jamui | May 30, 2026 मध्य विद्यालय महादेव सिमरिया में शनिवार को 2 बजे “मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण” विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनके मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक संतुलन के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना था।