Public App Logo
केदारनाथ यात्रा से जुड़ी बड़ी अपडेट!! पोल संख्या 98-99 के बीच पहाड़ी से अचानक बोल्डर और पत्थर गिरने से मार्ग का हिस्सा प्रभावित। घोड़ा, डंडी और कंडी सेवा एहतियातन अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। राहत की बात यह है कि पैदल यात्रियों की आवाजाही प्रशासन की निगरानी में जारी है। सुरक्षा के लिए डीडीआरएफ, जंगलचट्टी पुलिस और एमटीएफ भीमबली की टीमें मौके पर तैनात हैं। 14 श्रमिक युद्धस्तर पर मलबा हटाने में जुटे हैं, ताकि मार्ग को जल्द से जल्द पूरी तरह बहाल किया जा सके। श्रद्धालुओं से अपील: अफवाहों पर बिल्कुल विश्वास न करें। केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी का ही पालन करें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। मौसम और सुरक्षा की समीक्षा के बाद ही घोड़ा-डंडी एवं कंडी सेवा दोबारा शुरू की जाएगी। 📢 यह महत्वपूर्ण अपडेट अधिक से अधिक श्रद्धालुओं तक पहुंचाने के लिए पोस्ट को शेयर करें। #Kedarnath #KedarnathYatra #BreakingNews #Rudraprayag #Uttarakhand #CharDhamYatra #TravelUpdate #MandakiniValley - Rudraprayag News