घाटशिला: कसीदा पंचायत के प्रेम नगर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ महिला विभाग ने नया ज्ञान मंदिर का उद्घाटन किया
आनंद मार्ग प्रचारक संघ महिला विभाग की ओर से कसीदा पंचायत के प्रेम नगर गांव में नया ज्ञान मंदिर का उद्घाटन रविवार की दोपहर 2 बजे किया गया। इस मौके पर 6 घंटा का बाबा नाम केवलम कीर्तन का आयोजन महिला मंडली द्वारा की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्यामलेंदु सीट ने बताया कि उद्घाटन के मौके पर क्षेत्र के स्कूली बच्चों के बीच कॉपी तथा पेंसिल का वितरण किया गया।