घाटशिला: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड/इंडियन कॉपर कंपलेक्स मऊभंडार कंपनी ने मऊभंडार और मुसाबनी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड/इंडियन कॉपर कंपलेक्स मऊभंडार कंपनी के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में मानव विकास कार्य के साथ शनिवार की शाम 4 बजे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का समापन मऊभंडार एवं मुसाबनी में किया गया। मुसाबनी प्रखंड के सुरदा , रोहिनीडीह, जमशोल, नेत्रा, दक्षिण बादिया सचिवालय, माहलीपाड़ा के साथ-साथ विभिन्न अंचल में एलोपैथी डॉ आरडी सिंह आदि शामिल थे।