घाटशिला: बंगाल से आलू का आयात बंद होने से घाटशिला में गरीबों की थाली से चोखा गायब
पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा पड़ोसी राज्य झारखंड में आलू के आयत पर रोक लगाए जाने से आलू की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। इसके कारण आलू, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च के कीमत बढ़ने से आम लोगों के थाली से आलू चोखा भी गायब होने लगा है। घाटशिला प्रखंड के सब्जी बाजार में आलू 40 रुपया से लेकर 60 रुपया प्रति किलो बिक रहा है। घाटशिला में सब्जी महंगी हो गई है