जालौन एसडीएम रिंकू सिंह राही का ओवरलोड वाहनों पर बड़ा एक्शन, एक दर्जन बालू भरे ट्रक सीज
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। जालौन तहसील क्षेत्र में एसडीएम रिंकू सिंह राही ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक ओवरलोड बालू से भरे ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया गया।
पकड़े गए सभी ट्रकों को जालौन, सिरसा और कुठौंद थाना पुलिस की अभिरक्षा में दाखिल कराया गया है। एसडीएम की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कार्रवाई की जद में कुछ ऐसे वाहन भी आए हैं, जिनका संबंध एक भाजपा नेता से बताया जा रहा है। इसी कारण यह कार्रवाई पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
एसडीएम रिंकू सिंह राही द्वारा चलाया गया यह अभियान जालौन तहसील के कुठौंद थाना क्षेत्र में संचालित किया गया। प्रशासन का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और �
Orai, Jalaun | Jun 8, 2026