अंडमान-निकोबार में पर्यावरण विरोधी कार्य हेतु पेड़ों की कटाई के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
उरई/जालौन: अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के तहत बड़ी संख्या में कीमती पेड़ों की कटाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उरई कोतवाली के सामने स्थित गांधी चबूतरा पर वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बड़े बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पर्यावरणीय संतुलन की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि अंडमान-निकोबार जैसे संवेदनशील क्षेत्र में लाखों पेड़ों की कटाई से जैव विविधता, वन्यजीवों और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आमजन से हस्ताक्षर कराकर पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर प्रकृति के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने केंद्र सरकार से पेड़ों की कटाई पर पुनर्विचार करने तथा पर्यावरण हित में निर्णय लेने की मांग की।
उक्त हस्ताक्षर अभियान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पिपरिया के संयुक्त ने नेतृत्व में चलाया गया जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुन्दर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, जमुनादास शहर उपाध्यक्ष, शहर महिला अध्यक्ष अशगरी बेगम, अयूब अंसारी, सीताराम वर्मा, कमल दोहरे, जितेन्द्र मिश्रा पूर्व जिला महासचिव, आशीष बुंदेला शहर उपाध्यक्ष, होंसला प्रसाद, शकुंतला तिवारी, हृदेश राज वर्मा, देशराज वर्मा, नयन तिवारी, ज्योति त्रिपाठी, बाबूलाल वर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह यादव, प्रहलाद यादव दाऊ एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और कुछ स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने और प्राकृतिक धरोहरों को बचाने का संकल्प लिया।
Orai, Jalaun | Jun 8, 2026