बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव से एक 40 वर्षीय युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक के अचानक गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। मामले को लेकर परिजनों ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर युवक की सकुशल बरामदगी की मांग की है।