जमुई: बंधौरा आंगनबाड़ी केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, नालसा की जागृति योजना की जानकारी दी गई
Jamui, Jamui | Jun 14, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में रविवार की दोपहर 2:00 बजे तक जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बंधौरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता पंकज कुमार शर्मा एवं पारा विधिक सेवक प्रफुल्ल कुमार के द्वारा किया गया।