पंडारक: पंडारक के भदौर हत्याकांड में बड़ा फैसला, तीन दोषियों को आजीवन कारावास और ₹50 हजार का जुर्माना
Pandarak, Patna | Apr 30, 2026 पंडारक के भदौर थाना कांड संख्या 59/20 में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन आरोपितों को दोषी करार दिया है। सूत्रों से गुरुवार लगभग 1 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एडीजे III बाढ़ ने सुनवाई करते हुए अभियुक्त श्याम किशोर प्रसाद, पंकज कुमार और प्रेमलता देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं चुकाने पर 3 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।