बिछिया: बिछिया के ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता अभियान, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को दी गई बैंकिंग की जानकारी
विधानसभा बिछिया के ग्रामीण एवं डूब क्षेत्र के इलाकों में सोमवार, 7 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल एवं कॉलेज विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण जनों को वित्तीय प्रबंधन और बैंकिंग सेवाओं की बारीकी से जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जारी रहेगाl