पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने 13.8 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
पीपराकोठी ओभरब्रिज के नीचे से पुलिस बुधवार 13.8 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर गुरुवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना के छोटा सेनवारी गजसी का सुबोध कुमार है। उसके ऊपर गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर व बगहा उत्पाद थाना में भी तस्करी का प्राथमिकी दर्ज है।