पिपरा: हरिहरगंज थाना, सुल्तानी गांव: फरार अभियुक्त मुकेश कुमार के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
Pipra, Palamu | Oct 5, 2026 हरिहरगंज थाना कांड संख्या 92/2025 के प्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कुमार, पिता प्रयाग राम, ग्राम सुलतानी के घर हरिहरगंज थाना के एसआई संतोष कुमार ने इश्तिहार चिपकाया। यह कार्रवाई पलामू न्यायालय से जारी इश्तिहार वारंट के आधार पर की गई। हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने सोमवार सुबह 9 बजे बताया।