मेजा: कनिगड़ा में PWD न्यू रोड बनी 'मौत का कुआं', हादसों से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार बेखबर
मेजा क्षेत्र में कनिगड़ा PWD न्यू रोड लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। नई बनी यह सड़क जगह-2 टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। आज रविवार दोपहर ग्रामीणों का कहना है कि घटिया निर्माण के कारण सड़क 'मौत का कुआं' बन गई है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। रात में खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने PWD विभाग से सड़क की मरम्मत और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।