लखीमपुर: अटकोहना गांव में अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत शारदा नगर थाना क्षेत्र के अटकोहना गांव निवासी विवाहिता उमा पत्नी राहुल ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उमा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इलाज के दौरान उमा की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के भेजा है।