लखीमपुर: मोहल्ला महाराजनगर में स्टाइल बाजार के बाहर खड़ी बाइक की डिग्गी से बैग लेकर चोर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी में कैद
लखीमपुर शहर के महाराज नगर मोहल्ले में स्टाइल बाजार के बाहर पार्किंग में खड़ी बाइक की डिग्गी से एक अज्ञात चोर ने बड़े ही शातिराना अंदाज से बाइक की डिग्गी खोलकर उसमें रखे बैग को चोरी कर फरार हो गया है। घटना पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक जिस बाइक से बैग चोरी हुआ है वह बाइक शहर के एक अधिवक्ता की है।