लखीमपुर: शहर के संकटा देवी मोहल्ला में एक दूध डेरी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला संकटा देवी में एक दूध डेयरी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में आज एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के पास एक आधार कार्ड मिला जिस पर जगमोहन पुत्र बाबूराम निवासी गांव बिंजहा भटपुरवा कल अंकित है।