रफीगंज: बाबूगंज शिव समिति मंदिर में मां लक्ष्मी का पट खुला, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
रफीगंज शहर के बाबूगंज स्थित शिव समिति मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय लक्ष्मी पूजा महोत्सव के तहत रविवार की शाम छह बजे विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पट खोला गया। अशोक कुमार ने बताया कि 10 नवंबर को भंडारा आयोजित किया जाएगा, जबकि 11 नवंबर को मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन जुलूस में विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।