धरहरा: धरहरा में कोसी स्नातक चुनाव: 55.13 प्रतिशत मतदान, 333 मतदाताओं ने डाले वोट
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के तहत शुक्रवार को धरहरा प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ। यहां कुल 604 पंजीकृत मतदाताओं में से 333 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह मतदान केंद्र पर कुल 55.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान करने वालों में 263 पुरुष और 70 महिला मतदाता शामिल रहीं।