टीकमगढ़: मोहनगढ़ थाने के समीप डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत, रिश्तेदारी में जा रहा था मृतक
मोहनगढ़ थाने के पास आज एक सड़क हादसा हो गया। गुलाबपुरा गांव निवासी कल्लू नाम का व्यक्ति बाइक से कारी गांव की ओर रिश्तेदारी में जा रहा था। रास्ते में मोहनगढ़ थाने से कुछ दूरी पर अचानक उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। व्यक्ति को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।