हरिद्वार: महादेव पुरम में चेकिंग के दौरान सिडकुल पुलिस ने अवैध चाकू के साथ किए 2 गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे 2 लोगों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। गुरुवार को महादेव पुरम में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी सनी तिवारी और ईशु शाह को 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।