हरिद्वार: हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान पहुंचे शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विकसित भारत संकल्प मेगा प्रदर्शनी में की शिरकत
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में चल रही विकसित भारत संकल्प मेगा प्रदर्शनी में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉल्स पर जाकर स्वदेशी उत्पादों की जानकारी ली। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।