हरिद्वार: स्वामी श्रद्धानंद के 168वें जन्मोत्सव पर गुरुकुल कांगड़ी विवि द्वारा निकाली गई सिंहद्वार स्थित परिसर से शोभायात्रा
स्वामी श्रद्धानंद के 168वें जन्मोत्सव पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर सिंहद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने गुरुकुल को यूजीसी की मान्यता देने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का आभार जताया और आर्य प्रतिनिधि सभाओं का विरोध किया।