हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से अवैध चाकू के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में किया मुकदमा दर्ज
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से अवैध चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी मोहल्ला कैथवाड़ा का निवासी है। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद आज पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर दिया। संदिग्धों की चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोचा गया है।