दमयंती नगर: नरसिंहगढ़ में स्कूल के सामने विस्फोटक सामग्री से भरा ट्रक पार्क, चौकी पुलिस को सूचना दी गई
दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर नरसिंहगढ़ में सीमेंट फैक्ट्री के लिए विस्फोटक सामग्री लेकर पहुंचा ट्रक निजी स्कूल के सामने सड़क किनारे खड़ा मिला। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस को सूचना दी और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक को सीमेंट फैक्ट्री परिसर में खड़ा कराया।