सीईओ जिला पंचायत ने नोटिस के दिए निर्देश
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री षिवम प्रजापति ने समयावधि पत्रो की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत प्राप्त आवेदनो के निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए ब्यौहारी में आयोजित जन विश्वास शिविर में स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त आवेदनों का निराकरण नहीं होने पर बीएमओ ब्यौहारी को कारण बताओ नोटिस के निर्देश दिए।
उन्होंने के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में प्राप्त आवेदनो का सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करें अन्यथा सख्त कार्यवाही सुनिष्चित होगी।
उन्होंने न्यायालयीन प्रकरण, भूअर्जन तथा कृषि धन-धान्य योजना, सीएम हेल्पलाइन में लंबित षिकायतो के निराकरण की भी समीक्षा की।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #शहडोल
9 views | Shahdol, Madhya Pradesh | Oct 5, 2026