देवबंद: नागल में ट्यूबवेलों से बिजली उपकरण चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 5 किलो तांबा और चोरी के औजार बरामद
नागल थाना पुलिस ने ट्यूबवेलों से बिजली उपकरण चोरी करने वाले एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 5 किलो तांबे का तार, बिजली का केबिल, कटआउट और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रशांत पुत्र रामकुमार, निवासी आमकी दीपचंदपुर, थाना नागल के रूप में हुई है।