रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर शिव मंदिर के पास एक ढाबे के समीप एनएच-31 पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया