पोकरण: मालियो का वास में 20 वर्षीय लड़की ने घर मे फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का पीएम करवाकर जांच की शुरू
पोकरण के वार्ड चार मालियो का वास में गुरुवार को अनिता पुत्री भीमाराम उम्र 20 ने घर में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन द्वारा अनिता को पोकरण जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोकरण पुलिस ने शव का पीएम करवाकर अंतिम संस्कार हेतु शव परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू की।