पोकरण: 12 ज्योतिर्लिंग म्यूजियम में फागो उत्सव के तहत महिलाओं ने खेली फूलों की होली
पोकरण कस्बे के रामदेस्वर रोड पर स्थित 12 ज्योतिर्लिंग म्यूजियम में बुधवार को महिला मंडल ने फागों उत्सव मनाया फूलों से होली खेली। फाग उत्सव के तहत महिलाओं ने बाबा नंद के द्वारा रची होली, श्री ठाकुर कलंगी आप धरी महाराज धरी, बाबा नंद के द्वार रची होली के भजनों की प्रस्तुतियां दी।