पोकरण: पोकरण-रामदेवरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 हुए गम्भीर घायल प्राथमिक उपचार के बाद किया जोधपुर रेफर
पोकरण-रामदेवरा मार्ग के बीच मंगलवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार 3 लोगो को टक्कर मार दी । तीनो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए,जिन्हें आस पास से गुजर रहे लोगो ने प्राथमिक उपचार के लिए पोकरण के राजकीय अस्पताल लेकर आये । घायलो की गंभीर अवस्था को देखते हुए सभी को जोधपुर रेफर किया गया।सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँची, घायलो के बयान लिए।