पोकरण: सीमा जन कल्याण भवन में स्थित सुमित्रा टावरी नेत्र जांच केंद्र में हुआ आंखों के निशुल्क जांच शिविर का आयोजन
सीमा जन कल्याण समिति जैसलमेर के तत्वावधान में पोकरण स्थित सीमा जन कल्याण भवन में सुमित्रा टावरी नेत्र जांच केंद्र में गुरुवार को आयोजित किए गए आंखों के निशुल्क जांच शिविर में 65 लोगों की जांच की गई। नेत्र जांच रोग चिकित्सा अधिकारी देवी सिंह ने बताया कि गुरुवार को आयोजित शिविर में पोकरण सहित आसपास क्षेत्र से आए लोगों की आंखों की जांच की गई जिनमें से पांच के ऑपरेशन होंगे।