बहोरीबंद: बाकल क्षेत्र में बिजली विभाग ने बिल बकायादारों पर कसा शिकंजा, 42 कनेक्शन काटे
बाकल। कटनी साउथ डिवीजन के बाकल वितरण केंद्र क्षेत्र में बिजली बिल के बड़े बकायादारों के खिलाफ विद्युत विभाग ने सघन वसूली अभियान चलाया। चार टीमों ने बाकल सहित खमरिया कूड़ा, अगोध, कुम्हरवारा, पटोरी, सिंहुड़ी, पटना और खखरा-मढिया क्षेत्र में कार्रवाई की।