गोला: समाजसेवियों ने चिल्लूपार विधानसभा का नाम बदलकर गोला चिल्लूपार करने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी गोला को सौंपा पत्रक
समाजसेवियों ने चिल्लूपार विधानसभा का नाम बदलकर गोला चिल्लूपार करने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी गोला को पत्रक सौंपकर तहसील गोला के नाम पर विधानसभा का नाम रखने की उठाई मांग। समाजसेवी व युवा नेता साहिल विक्रम तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम का एक पत्रक उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार को सौंपा गया।