गोला: इंसेफेलाइटिस की तर्ज पर अन्य संचारी रोगों को भी नियंत्रित किया जाएगा, अभियान में चिल्लूपार के विधायक रहे मौजूद
प्रदेश सरकार के प्रयासों के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता से इंसेफेलाइटिस नियंत्रित हुआ है। अब अन्य संचारी रोगों पर भी नियंत्रण पाना है। इस लक्ष्य को हासिल करने में जनजागरूकता और साफ सफाई का विशेष महत्व है। प्रदेश सरकार के इस संदेश के साथ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ एनेक्सी भवन से चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया।