गोला: बड़हलगंज तहसील के चिल्लुपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने स्वच्छता अभियान के तहत सड़कों पर झाड़ू लगाया, साथ में थे कई लोग
बड़हलगंज के चिल्लुपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर, कार्यक्रम में शिरकत कर नगर पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण किया, साथ ही दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर हाथों में झाड़ू लेकर, सड़कों की साफ सफाई की और एक संदेश देने का काम किया, साथ ही पौधारोपण भी किया।