राघोगढ़: बूढ़ी बरसत गांव में माता वैष्णो देवी का बनेगा भव्य मंदिर, जिले भर के आचार्यों की उपस्थिति में हुआ भूमि पूजन
Raghogarh, Guna | Jul 15, 2024 राघोगढ़ विकासखंड के बूढ़ी बरसात गांव में माता वैष्णो देवी का भव्य मंदिर बनेगा। 15 जुलाई को जिले भर से एकत्रित हुए विभिन्न कथावाचक, आचार्य एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया। ट्रस्ट के लोगों ने बताया, जल्द ही भव्य माता के मंदिर का निर्माण होगा। बूढ़ी बरसात गांव की पहाड़ी पर भूमि पूजन किया गया है।